It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

1963 में भारत विकास परिषद के गठन के पश्चात दिल्ली से बाहर पहली शाखा देहरादून में 1972 में स्थापित की गई। तत्पश्चात 1982 से 1986 के दौरान मेरठ, वाराणसी, फर्रुखाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ इत्यादि में शाखाएं प्रारंभ की गईं। तब वर्तमान उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एक ही प्रदेश थे और भारत विकास परिषद की दृष्टि से भी संपूर्ण उत्तर प्रदेश एक ही प्रांत था। अगस्त 1986 में संपूर्ण उत्तर प्रदेश का प्रान्तीय अधिवेशन का आगरा में भव्य आयोजन किया गया। जिसमें परिषद संस्थापक डा सूरज प्रकाश जी भी शामिल रहे थे।

संगठन के विस्तार के पश्चात 1986 में पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं शेष शेष उत्तर प्रदेश को 2 प्रांतों में विभाजित किया गया और विस्तार की गति को देखते हुए 1992 में उत्तर प्रदेश में ब्रज प्रान्त, अवध प्रान्त और काशी प्रान्त का गठन किया गया। तब ब्रज प्रांत का विस्तार आगरा मथुरा से लेकर बरेली पीलीभीत तक का एक बड़े क्षेत्र में था। 1997 में ब्रज प्रांत के कुल जिले नवगठित रुहेलखण्ड प्रान्त में तथा 2005-06 में तथा 2008-09 में कुछ जिले ब्रह्मावर्त प्रांत में शामिल कर दिए गए। तब ब्रज प्रांत में आगरा मथुरा फिरोजाबाद मैनपुरी अलीगढ़ हाथरस एटा कासगंज वह बुलंदशहर कि डिबाई तहसील शामिल थे। 2019 में डिबाई को, सम्पूर्ण बुलंदशहर जिले के साथ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिला दिया गया। संगठन विस्तार की दृष्टि से 2021 में ब्रज प्रान्त से 4 जिले अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज को मिलाकर ब्रज उत्तर प्रान्त का गठन किया गया। इस प्रकार वर्तमान में ब्रज प्रान्त आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों में विस्तारित 35 शाखाओं व 1511 सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण प्रांत के रूप में कार्य कर रहा है।

परिषद के सभी संस्कार, सेवा एवं सम्पर्क प्रकल्पों के श्रेष्ठ आयोजन करते हुए, ब्रज प्रान्त द्वारा राष्ट्रीय शासी मंडल की बैठक-1994, राष्ट्रीय अधिवेशन-1994, अखिल भारतीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता-2002, राष्ट्रीय परिवार संस्कार शिविर-2008, राष्ट्रीय अधिवेशन-2010, अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता-2016 और राष्ट्रीय परिषद बैठक-2018 जैसे भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन किया है। आगामी 03 दिसम्बर 2023 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता-2023 का आयोजन ब्रज प्रांत के आतिथ्य में किया जा रहा है।